SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: ₹15 Lakh Scholarship, Know How To Apply?

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 18, 2026

share Share

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: यह स्कॉलरशिप स्कूल, कॉलेज, मेडिकल, IIT, IIM और विदेश में पढ़ाई करने वाले Students के लिए है। अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण आगे की पढ़ाई जारी रखने में दिक्कत हो रही है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 देश की प्रमुख स्कॉलरशिप योजनाओं में से एक है।SBI Foundation ने इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आज के इस आर्टिकल में इस स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 22 July 2026 से शुरू हुई है और योग्य Students 4 September 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbiashascholarship.co.in या Buddy4Study पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: Overview

Name Of The Scholarship  SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27
OrganizerSBI Foundation
Scholarship Amount₹15,000 to ₹15,00,000 per year 
For whomस्कूल, कॉलेज, मेडिकल, IIT, IIM और विदेश में पढ़ने वाले छात्र
Objectiveआर्थिक रूप से कमजोर और होनहार छात्रों को पढ़ाई में आर्थिक सहायता देना
Application Starts From22 July 2026
Last Date  4 September 2026
Mode Of ApplicatioOnline
Official Websitesbiashascholarship.co.in Or  Buddy4Study

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: Objective

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 के जरिए योग्य छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में दिक्कत हो रही है, तो SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।

  • यह स्कॉलरशिप छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद देती है।
  • कक्षा 9 से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • मेडिकल, IIT और IIM में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी स्कॉलरशिप उपलब्ध है।
  • विदेश में पढ़ाई कर रहे योग्य छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छे छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है।
  • कॉलेज और UG/PG की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं।
  • स्कॉलरशिप में 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • SC/ST वर्ग के छात्रों को शैक्षणिक योग्यता में 10% की छूट दी जाती है।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: Scholarship Amount

Study LevelScholarship Amount (Per Year)
School Students (Class 9–12)Up to ₹15,000
Undergraduate (UG)Up to ₹75,000
Postgraduate (PG)Up to ₹1,50,000
Medical Students (MBBS)Up to ₹2,00,000
IIT StudentsUp to ₹2,00,000
IIM StudentsUp to ₹5,00,000
Overseas StudiesUp to ₹15,00,000

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: Eligibility For Class 9 To 12

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, अंकों और पारिवारिक आय से जुड़ी सभी शर्तों को जरूर जांच लें।

  • आवेदक Student भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ाई कर रहा हो।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 75% अंक या 7.0 CGPA होना चाहिए।
  • SC/ST वर्ग के छात्रों को न्यूनतम अंकों में 10% की छूट दी गई है, यानी उन्हें कम से कम 65% अंक चाहिए।
  • PwBD वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक निर्धारित हैं।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को आवेदन के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति जरूरी होगी।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: Eligibility For Undergraduate (UG) Students

  • आवेदक Student भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • छात्र टॉप 300 NIRF (Overall) रैंक वाले या NAAC ‘A’ और उससे ऊपर की मान्यता प्राप्त संस्थान में UG की पढ़ाई कर रहा हो।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 75% अंक या 7.0 CGPA होना चाहिए।
  • SC/ST छात्रों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 65% है।
  • PwBD छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्र इस कैटेगरी के लिए पात्र नहीं हैं।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: Eligibility For Postgraduate (PG) Students

  • आवेदक Student भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • टॉप 300 NIRF (Overall) रैंक वाले या NAAC ‘A’ और उससे ऊपर की मान्यता प्राप्त संस्थान में PG की पढ़ाई कर रहा हो।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 75% अंक या 7.0 CGPA होना चाहिए।
  • SC/ST छात्रों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 65% है।
  • PwBD छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले छात्र इस कैटेगरी के लिए पात्र नहीं हैं।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: Eligibility For Other Courses

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 में Medical, IIT, IIM और Overseas Studies के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित हैं। इसलिए इन कैटेगरी के छात्रों को आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए। इन सभी कैटेगरी की विस्तृत Eligibility Criteria, संस्थान और अन्य शर्तों की जानकारी SBI Asha Scholarship की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: Required Docuements

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 में आवेदन करने से पहले छात्रों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार दस्तावेजों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। सामान्य तौर पर निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:

  • पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट, जैसे 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन की मार्कशीट।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या कोई अन्य सरकारी फोटो ID।
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट, एडमिशन लेटर या वर्तमान संस्थान का ID कार्ड।
  • हाल की ट्यूशन फीस रसीद या संस्थान द्वारा जारी फीस स्ट्रक्चर।
  • सरकारी आय प्रमाण पत्र, Form 16A, सैलरी स्लिप आदि।
  • छात्र के नाम की बैंक पासबुक या बैंक अकाउंट की जानकारी। SBI अकाउंट को प्राथमिकता दी जा सकती है।
  • जाति प्रमाण पत्र: SC/ST वर्ग के छात्रों के लिए, यदि लागू हो।
  • प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड: NEET, JEE Advanced, CAT, GRE, GMAT, IELTS, TOEFL आदि, जहां आवश्यक हो।
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र: PwBD कैटेगरी के छात्रों के लिए, यदि लागू हो।
  • विदेश में पढ़ाई के लिए दस्तावेज: ऑफर लेटर, वीजा, SOP और अन्य जरूरी दस्तावेज।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: How To Apply Online

  • के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले sbiashascholarship.co.in या Buddy4Study पोर्टल पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ‘Apply Now’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है, तो ‘Create Account’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपना नाम, ईमेल ID और पासवर्ड दर्ज करें और Terms & Privacy Policy को स्वीकार करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल पर आए OTP को Verify करें।
  • अब अपनी Email ID और Password की मदद से Sign In करें।
  • लॉगिन करने के बाद ‘SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27’ चुनें और ‘Start Application’ पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक, पारिवारिक आय और बैंक संबंधी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, फीस रसीद और बोनाफाइड सर्टिफिकेट आदि अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Terms and Conditions को स्वीकार करें और ‘Preview’ पर क्लिक करके पूरा फॉर्म ध्यान से चेक करें।
  • जानकारी सही होने पर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF कॉपी सुरक्षित रख लें।

Important Link

Official Link (SBI Foundation)Click Here
Buddy4Study (Apply Link)Click Here
Important InstructionsClick Here
Login LinkClick Here

Conclusion

इच्छुक और योग्य Students को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन करें और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता और अन्य नियमों की जानकारी जरूर जांच लें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27: FAQ’s

Q1). SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 क्या है?
Ans: यह SBI Foundation की स्कॉलरशिप योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

Q2). इस स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: कक्षा 9वीं से 12वीं, UG, PG, मेडिकल, IIT, IIM और विदेश में पढ़ाई करने वाले पात्र छात्र अपनी संबंधित कैटेगरी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

Q3). क्या इस स्कॉलरशिप के लिए कोई Family Income Limit निर्धारित है?
Ans: हां, अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार पारिवारिक आय की सीमा अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए, स्कूल और UG/PG कैटेगरी में परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख या ₹6 लाख तक निर्धारित है।

Q4). क्या आवेदन जमा करने के बाद उसमें बदलाव किया जा सकता है?
Ans: आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि सबमिट करने के बाद बदलाव का विकल्प उपलब्ध नहीं हो सकता है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram