Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: How To Apply Online, Required Documents, Eligibility And Application Process

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 25, 2026

share Share

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: यदि आप बिहार बोर्ड से 1st, 2nd, 3rd श्रेणी से पास हुये हैं और स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे हैं, तो आज के इस आर्टिकल में आपके लिए अहम जानकारी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्कॉलरशिप का लाभ मिलने वाला है। छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे छात्राओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई बिना आर्थिक परेशानी के जारी रख सकें।

शिक्षा विभाग ने योजना को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मेधासॉफ्ट पोर्टल 25 May 2026 से दोबारा शुरू किया जाएगा। साथ ही शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल संचालन और आवेदन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आज के इस आर्टिकल में Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: Overview

StateBihar
Scheme NameMukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026
Scholarship Amount₹25,000
Medhasoft Portal Open Date25 May 2026
Registration Last DateNotify Soon
Registration ModeOnline
Official Websitemedhasoft.bihar.gov.in

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: Objective

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत सरकार लड़कियों को जन्म से लेकर स्नातक स्तर तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। साथ ही योजना का लक्ष्य समाज में बालिकाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना भी है।

  • बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • बाल विवाह की प्रथा को रोकना और इसकी दर में कमी लाना।
  • कन्या भ्रूण हत्या पर नियंत्रण कर लिंगानुपात में सुधार करना।
  • लड़कियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
  • बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना।
  • जन्म से स्नातक तक सहायता देकर बालिकाओं को सशक्त बनाना।
  • समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान को बढ़ावा देना।

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: Eligibility

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है:

  • आवेदक छात्रा बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 उत्तीर्ण की हो।
  • 12वीं परीक्षा 1st, 2nd या 3rd डिवीजन से पास छात्राएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • छात्राओं को ₹25,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  • इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ केवल बिहार की अविवाहित छात्राओं को दिया जाएगा।
  • सभी वर्गों (General, OBC, EWS, SC, ST आदि) की छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: Important Document

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के लिए आवेदन करते समय छात्राओं के पास नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है। यदि कोई दस्तावेज अभी उपलब्ध नहीं है, तो आवेदन शुरू होने से पहले उसे बनवा लेना बेहतर होगा, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।स्कॉलरशिप की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक एवं Aadhaar Seeding होना अनिवार्य है। यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होगा, तो स्कॉलरशिप की राशि खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाएगी।

  • आधार कार्ड
  • इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक (बैंक खाता छात्रा के नाम पर होना चाहिए तथा बिहार के किसी भी बैंक में खुला होना आवश्यक है।)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: Who Can Apply?

यदि छात्रा सभी पात्रताओं को पूरा करती है, तो वह Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के अंतर्गत ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती है। यह योजना विशेष रूप से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग देने हेतु चलाई जा रही है।

  • योजना का लाभ केवल अविवाहित छात्राओं को दिया जाएगा।
  • आवेदक छात्रा के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए तथा परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • छात्रा के पास आधार कार्ड से लिंक एवं DBT Enabled सक्रिय बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • आवेदक छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: How To Apply

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के लिए आवेदन करने हेतु छात्राएं नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। यह स्कॉलरशिप बिहार के मूल निवासी छात्रों को प्रदान की जाती है।

  • Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in व www.biharboard.co पर जाएं।
  • Apply 12th Scholarship 2026 के वतन पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ और प्राप्तांक दर्ज करें।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी भर लेने के बाद अपना मार्कशीट आधार नंबर और बैंक डिटेल स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी डिटेल्स को एक बार पुनः वेरीफाई करने के बाद Finalize के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद शिक्षा विभाग के द्वारा आपके दस्तावेज की जांच किया जाएगा उसके बाद वेरिफिकेशन होने के बाद DBT(Direct Bank Transfer) के माध्यम से बैंक खाता में स्कॉलरशिप पैसा मिल जाएगा।

Important Link

Apply LinkClick Here

Conclusion

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार मेधासॉफ्ट पोर्टल 25 मई 2026 से खोला जाएगा। इस पोर्टल पर बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं का विवरण पहले से अपलोड किया गया है। छात्राओं को पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी की जांच करनी होगी और आवश्यक सुधार होने पर संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी।

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: FAQ’S

1) Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 का लाभ किन छात्राओं को मिलता है?

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत 12वीं पास अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

2) Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के तहत कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के अंतर्गत सभी योग्य छात्राओं को ₹25,000 की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाती है। इससे छात्राओं को बिना किसी बिचौलिये के आर्थिक सहायता मिलती है।

3) Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के लिए आवेदन कौन-कौन कर सकता है?

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के लिए वही छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जो बिहार राज्य की स्थायी निवासी हों और वर्ष 2026 में 12वीं कक्षा पास की हों। साथ ही छात्रा अविवाहित होनी चाहिए और परिवार में कोई आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। यह योजना केवल पात्र छात्राओं के लिए लागू है।

4) Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के लिए आधार कार्ड, 12वीं की मार्कशीट, बैंक पासबुक, फोटो, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर जरूरी होते हैं। सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए। गलत दस्तावेज देने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram