Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Required Document, Who Can Apply And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 25, 2026

share Share

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: यदि आप बिहार की ग्रेजुएशन पास छात्रा हैं और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (ग्रेजुएशन) 2026 के तहत मिलने वाली ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार के उच्च शिक्षा विभाग ने हाल ही में एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके तहत सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को पात्र छात्राओं का विवरण निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। विभाग की इस पहल के बाद माना जा रहा है कि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है। ऐसे में लाभ पाने की इच्छुक छात्राओं को अपनी जरूरी जानकारी और दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जा रही है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत Graduation Pass छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आज के इस आर्टिकल में Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026 से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Overview

Scheme NameMukhyamantri Kanya Utthan Yojana
Who Can ApplyBihar Graduation Passed Girls
Scholarship Amount₹50,000
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitemedhasoft.bihar.gov.in
SessionDecember 2025 तक उत्तीर्ण छात्राएं
Portal StatusNotify Soon
Official Notice Out4 May 2026
Last Date for University Data Upload15 May 2026
Registration Last DateNotify Soon

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Objective

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026 का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने तथा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है। साथ ही इस योजना का लक्ष्य समाज में बालिकाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना भी है।

  • बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना।
  • लड़कियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
  • बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना।
  • समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान को बढ़ावा देना।
  • स्नातक पास छात्राओं के सतत विकास को सुनिश्चित करना।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Eligibility

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026 के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है:

  • आवेदक छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • बिहार के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • छात्रा ने दिसंबर 2025 तक अपनी स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
  • आवेदक छात्रा का अपना बैंक खाता बिहार में होना चाहिए और वह Aadhaar Seeded (डीबीटी के लिए) होना चाहिए।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Important Document

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026 के लिए आवेदन करते समय छात्रा के पास नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है। यदि कोई दस्तावेज अभी उपलब्ध नहीं है, तो आवेदन शुरू होने से पहले उसे बनवा लेना बेहतर होगा, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

  • आवेदक छात्रा का स्नातक/ ग्रेजुऐशन अंक प्रमाण पत्र/ मार्कशीट
  • स्नातक का एडमिट कार्ड
  • बैंक खाता (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
  • Active मोबाइल नंबर
  • ईमेल आई.डी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र आदि

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Scholarship Amount

  • Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026 के तहत राज्य मे किसी भी संस्थान या संकाय से स्नातक पास करने पर स्नातक पास छात्राओं को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • पहले प्रोत्साहन राशि के तौर पर ₹25,000 दिया जाता था लेकिन 1 अप्रैल, 2021 से प्रोत्साहन राशि को ₹25,000 से बढ़ाकर ₹50,000 रुपया कर दिया गया है। यह योजना बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जाती है ताकि छात्राएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें और अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकें।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Who Can Apply?

  • Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026 के तहत इस योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने बिहार राज्य के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास किया है।
  • आवेदक छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक छात्रा के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए तथा परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • संभावना है कि दिसंबर 2025 तक पास छात्राओं को इस बार पोर्टल पर शामिल किया जाएगा क्योंकि विभागीय नोटिस में इसी सत्र तक का डाटा अपलोड करने को कहा गया है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: How To Apply

  • Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026 के तहत आवेदन करने के लिए Official Website medhasoft.bihar.gov.in के होम पेज पर आना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आप जिस कक्षा के बाद स्कालरशिप लेना चाहते हैं और जिस ईयर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • ‘Student Click Here For Apply’ ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर आप स्नातक के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो डायरेक्ट नीचे दिए लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।
  • नया पेज ओपन होगा उस पर अपनी यूनिवर्सिटी सेलेक्ट करे, रेजिस्टिव नंबर, मोबाइल और डेट ऑफ़ रिजल्ट डाल कर OTP आएगा उसे डालें और प्रोसीड करें।
  • फिर Proceed पर क्लीक करते ही नया पेज ओपन होगा, मांगी गई Detail को भरें और Proceed पर क्लिक करें।
  • विभाग द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसमें कुछ हफ़्तों का समय लग सकता है।
  • वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ₹50,000 की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक तिथि जारी नहीं की गई है। लेकिन बिहार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नया नोटिस जारी कर सभी विश्वविद्यालयों को दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण छात्राओं का डाटा नए पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने 15 मई 2026 तक डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि निर्धारित की है। कई कॉलेजों द्वारा भी छात्राओं से आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि योजना का पोर्टल जल्द ही शुरू किया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: FAQ’S

1) Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026 के तहत आवेदन करने के लिए कौन-कौन से मुख्य दस्तावेज चाहिए?

आवेदन करने के लिए स्नातक की फाइनल ईयर की मार्कशीट, आधार कार्ड, बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की आवश्यकता होगी।

2) Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ लेने के लिए छात्रा का अविवाहित होना जरूरी है?

नहीं, स्नातक स्तर पर छात्रा विवाहित हो या अविवाहित, दोनों ही स्थितियों में वह इस प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र मानी जाती है

3) योजना का लाभ लेने के लिए क्या छात्राएं खुद से अपना नाम पोर्टल पर अपलोड कर सकती हैं?

नहीं, छात्राएं खुद से अपना नाम या डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं कर सकती हैं। यह काम केवल संबंधित विश्वविद्यालय या कॉलेज द्वारा किया जाता है।

4) अगर पोर्टल पर नाम नहीं दिखे तो क्या करना होगा?

अगर किसी छात्रा का नाम पोर्टल पर नहीं दिखता है, तो उसे अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय में जाकर संपर्क करना होगा और यह पता करना होगा कि उसका डाटा अपलोड किया गया है या नहीं।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram