BOB Apprentice Recruitment 2026: 5000 Vacancies, Check Last Date, Age Limit, Application Fee And Selection Process

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 29, 2026

share Share

BOB Apprentice Recruitment 2026

BOB Apprentice Recruitment 2026: Bank of Baroda ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का OfficialNotification जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत Graduate पास योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देशभर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाओं में अप्रेंटिस के रूप में की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों के लिए आवेदन से पहले NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) या NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

BOB Apprentice Recruitment 2026: Overview

DepartmentBank of Baroda (BOB)
Post NameApprentice
Vacancy5000
Application Starts From19 May 2026  
Last Date8 June 2026
Application ModeOnline
Official Websitebankofbaroda.in
Age Limit20 to 28 Years
QualificationGraduation in any stream
Selection ProcessOnline Exam + DV + Language Test

BOB Apprentice Recruitment 2026: Application Fee

BOB Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कर सकते हैं।

  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को ₹200 + GST आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • वहीं सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹800 + GST रखा गया है।
  • जबकि सामान्य, EWS और OBC वर्ग की महिला उम्मीदवारों तथा ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को ₹600 + GST आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

BOB Apprentice Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out19 May 2026
Application Starts From19 May 2026
Last Date8 June 2026
Exam DateNotify Later

BOB Apprentice Recruitment 2026: Age Limit

BOB Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 May 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को भारत सरकार के नियमों एवं निर्धारित शर्तों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए आयु संबंधी नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

BOB Apprentice Recruitment 2026: Qualification

  • BOB Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।
  • National Apprenticeship Training Scheme (NATS) के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि उन्होंने 1 मई 2026 की कट-ऑफ तिथि से पूर्व अधिकतम चार वर्ष के भीतर अपनी स्नातक डिग्री पूरी की हो।
  • निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकेंगे।

BOB Apprentice Recruitment 2026: Selection Process

  • BOB Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को Online Objective परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
  • इसके बाद संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता (Local Language Proficiency Test) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन बैंक के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

BOB Apprentice Recruitment 2026: How To Apply

  • BOB Apprentice Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in या सरकारी अप्रेंटिसशिप पोर्टल NATS/NAPS पर जाएं।
  • यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो सबसे पहले NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) या NAPS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Advertised Vacancies में “Bank of Baroda” खोजें और BOB Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं संपर्क संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र (ID Proof) आदि अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram