Airport Jobs Recruitment 2026: Notification Out, Before Apply Check Eligibility, Selection Process And More Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: May 26, 2026

share Share

Airport Jobs Recruitment 2026

Airport Jobs Recruitment 2026: हवाई अड्डे पर नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। Airports Authority of India (AAI) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी AAICLAS ने Security Screener (Fresher) पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 May 2026 से 8 June 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत पटना, कोलकाता, देहरादून समेत देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर कुल 158 पदों को भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की निश्चित अवधि (Fixed Term Contract) के आधार पर की जाएगी।

यह भर्ती विमानन क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Airport Jobs Recruitment 2026: Overview

DepartmentAAI Cargo Logistics and Allied Services Company Limited
PostSecurity Screener (Fresher)
Vacancy158
Application Starts From18 May 2026
Last Date8 June 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteaaiclas.aero

Airport Jobs Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts From18 May 2026
Last Date8 June 2026
Fee Submission8 June 2026
InterviewOnly shortlisted candidates will be informed by email
ResultNotify Soon

Airport Jobs Recruitment 2026: Application Fee

Airport Jobs Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि बैंकिंग शुल्क अतिरिक्त रूप से देय होगा तथा एक बार जमा की गई आवेदन फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।

  • सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को ₹750 आवेदन शुल्क जमा करना होगा
  • जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है।
  • शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

Airport Jobs Recruitment 2026: Age Limit

Airport Jobs Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 1 May 2026 के अनुसार सामान्य (General) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – Non Creamy Layer) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की गई है, जिससे उनकी आयु 30 वर्ष तक मान्य होगी।
अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु छूट मिलेगी और उनकी अधिकतम आयु 32 वर्ष तक हो सकती है।
इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को सरकारी नियमों के अनुसार 5 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट का लाभ दिया जाएगा।

Airport Jobs Recruitment 2026: Vacancy Details

AirportNo. Of Vacancies
Dehradun 17
Kolkata25
Patna37
Trichy28
Calicut 17
Udaipur34

Airport Jobs Recruitment 2026: Qualification

  • Airport Jobs Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता के तहत सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
  • इसके साथ ही अभ्यर्थी को हिंदी और अंग्रेजी भाषा पढ़ने एवं बोलने का ज्ञान होना चाहिए या संबंधित स्थानीय भाषा की समझ होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपने अंकों को केवल प्रतिशत (Percentage) के रूप में दर्ज करना होगा, क्योंकि सीजीपीए (CGPA) फॉर्मेट में अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Airport Jobs Recruitment 2026: Physical Eligibility 

Airport Jobs Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का Physically एवं Medically रूप से फिट होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की दृष्टि (Vision) पूरी तरह स्पष्ट होनी चाहिए तथा उसे Color Blindness जैसी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, सुनने की क्षमता सामान्य और प्रभावी होनी चाहिए। उम्मीदवार में एक्स-रे स्कैनिंग मशीनों के माध्यम से दिखाई जाने वाली वस्तुओं को सही ढंग से पहचानने की मानसिक और दृश्य क्षमता भी होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास अच्छी शारीरिक शक्ति, सहनशीलता तथा प्रभावी मौखिक और लिखित संचार कौशल (Communication Skills) होना अनिवार्य है।

Airport Jobs Recruitment 2026: Selection Process

  • Airport Jobs Recruitment 2026 के तहत चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों को उनके ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का Online Personal Interview या Interaction आयोजित किया जाएगा।
  • इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों के Document Verification तथा Medical Fitness Test किया जाएगा।
  • अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
  • AVSEC सहित अन्य आवश्यक प्रशिक्षण एवं प्रमाणन परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित पूर्ण मासिक वेतन और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Airport Jobs Recruitment 2026: How To Apply

  • Airport Jobs Recruitment 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए AAICLAS की आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “Career” कॉलम के अंतर्गत Advertisement No. 01/2026 को ढूंढें।
  • इसके बाद उसके सामने दिए गए “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और केवल एक ही स्टेशन/लोकेशन का चयन करें।
  • मैट्रिक सर्टिफिकेट, ग्रेजुएशन डिग्री, mark sheet, आधार कार्ड, फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि 8 June 2026 का इंतजार न करें और किसी भी तकनीकी या सर्वर संबंधी समस्या से बचने के लिए समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें। यदि आप विमानन या एयरपोर्ट सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, तो AAICLAS Security Screener Recruitment 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिससे योग्य युवाओं को प्रतिष्ठित क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram