Konkan Railway Recruitment 2026: 200+ Vacancy, Check Full Details Before Apply Online

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 3, 2026

share Share

Konkan Railway Recruitment 2026

Konkan Railway Recruitment 2026: Konkan Railway Corporation Limited (KRCL) ने जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर कुल 201 Post के लिए Official Notification जारी की है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार KRCL की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। आवेदन शुरू होने की सटीक तिथि 7 दिन पहले KRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन सितंबर 2026 में संभावित रूप से किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर KRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Konkan Railway Recruitment 2026: Overview

DepartmentKonkan Railway Corporation Limited (KRCL)
Post NamesMutliple Post
Vacancy201
Recruitment TypeNon-Executives
Job LocationMaharashtra, Goa, Karnataka
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitekonkanrailway.com
Application Starts FromLast week of August 2026
Last DateNotify Later
CBT DateSeptember 2026 (tentative)
Age Limit18 To 36 Years

Konkan Railway Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out31 July 2026
Online Application StartsLast week of August 2026
Computer Based Test (CBT)September 2026 (tentative)
Age Limit As On1 August 2026

Konkan Railway Recruitment 2026: Application Fee

Konkan Railway Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क का विवरण निम्नलिखित है:

  • सामान्य (UR) /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) /अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL) : ₹1,180 (₹1,000 + 18% जीएसटी) + गेटवे शुल्क
  • अनुसूचित जाति (SC) /अनुसूचित जनजाति (ST) /भूतपूर्व सैनिक (ExSM) /महिला / अल्पसंख्यक /आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) /दिव्यांग (PwBD) : ₹1,180 + गेटवे शुल्क
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर आवेदन शुल्क वापस (Refund) कर दिया जाएगा
  • भुगतान का माध्यम : आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है

Konkan Railway Recruitment 2026: Age Limit

Konkan Railway Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 August 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आयु सीमा का विवरण निम्नलिखित है:

  • ग्रुप ‘C’ के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • पूर्व ग्रुप ‘D’ पद (ट्रैक मेंटेनर) के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • SC, ST, OBC, PwBD (दिव्यांग), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) तथा KRCL के कर्मचारियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट (Age Relaxation) प्रदान की जाएगी।

Konkan Railway Recruitment 2026: Vacancy Post Wise

PostVacancy
Junior Engineer (Civil)25
Track Maintainer57
Senior Section Engineer (S&T)05
ESTM-III15
Section Controller09
Station Master15
Goods Train Manager10
Assistant Loco Pilot (ALP)30
Senior Section Engineer (Mechanical)06
Junior Engineer (Mechanical)07
Technician-III15
Commercial Supervisor07

Konkan Railway Recruitment 2026: Qualification

Konkan Railway Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिए निर्धारित योग्यता को ध्यानपूर्वक जांच लें। सभी पदों की विस्तृत Qualification Combinations की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के Annexure-A में उपलब्ध है।

Konkan Railway Recruitment 2026: Selection Process

Konkan Railway Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। पद के अनुसार कुछ अतिरिक्त चरण भी लागू होंगे। चयन प्रक्रिया का विवरण निम्नलिखित है:

  • Step 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test – CBT)
  • Step 2: कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) / OMR आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (केवल स्टेशन मास्टर, सेक्शन कंट्रोलर और असिस्टेंट लोको पायलट पदों के लिए)
  • Step 3: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV)
  • Step 4: शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET) (केवल ट्रैक मेंटेनर पद के लिए)
  • Step 5: चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination)

Konkan Railway Recruitment 2026: How To Apply

Konkan Railway Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए Process का पालन करें:

  • सबसे पहले कोंकण रेलवे (KRCL) की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं और Employment Notification No. CO/P-R/02/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके Registration पूरा करें।
  • पंजीकृत ईमेल पर भेजे गए एक्टिवेशन लिंक पर क्लिक करके अपना अकाउंट Activate करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें तथा पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। Post Preference सोच-समझकर चुनें, क्योंकि आवेदन जमा होने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन पत्र Submit करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म एवं पुष्टि (Confirmation) पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official WebsiteClick Here

Conclusion

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुरू होने से पहले अपनी पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की अच्छी तरह जांच कर लें तथा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें। भर्ती से जुड़ी किसी भी नई सूचना, आवेदन तिथि या अन्य अपडेट के लिए समय-समय पर KRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram