RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Notification Out, Apply Online, Check Full Details

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: August 3, 2026

share Share

RCFL Management Trainee Recruitment 2026

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited (RCFL) ने Management Trainee के 94 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 8 August 2026 से 24 August 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उन्हें E1 ग्रेड में नियुक्त किया जा सकता है।आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Overview

DepartmentRashtriya Chemicals and Fertilizers Limited (RCF Ltd)
PostManagement Trainee
Vacancy94
EligibilityIndian citizens
Application Start From8 August 2026
Last Date24 August 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitercfltd.com
Selection ProcessOnline Test + Personal Interview
Age Limit27 To 32 Years

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Important Dates

Online Application Starts8 August 2026
Last date24 August 2026
Age Limit As On1 February 2026
Online TestNotify Later
Admit CardBefore Exam
Personal InterviewSchedule Later

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Application Fee

RCFL Management Trainee Recruitment 2026 के लिए सामान्य (UR), ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को ₹1000/- (बैंक शुल्क एवं जीएसटी अतिरिक्त) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PwBD), भूतपूर्व सैनिक (ExSM) तथा सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Age Limit

RCFL Management Trainee Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष से 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जो पद एवं श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगी। एससी/एसटी, ओबीसी, दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिक (ExSM) अभ्यर्थियों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Stipend And Pay Scale

RCFL Management Trainee Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹60,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें E1 ग्रेड में ₹40,000 से ₹1,40,000 प्रति माह के वेतनमान पर नियुक्त किया जा सकता है।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Post Vacancy Wise

PostVacancy
Management Trainee (Chemical)32
Management Trainee (Boiler)06
Management Trainee (Mechanical)04
Management Trainee (Electrical)10
Management Trainee (Instrumentation)09
Management Trainee (Materials)01
Management Trainee (Civil)01
Management Trainee (Fire)01
Management Trainee (CC Lab)01
Management Trainee (Industrial Engineering)02
Management Trainee (Information Technology)05
Management Trainee (Rajbhasha)02
Management Trainee (Finance)10
Management Trainee (Marketing)10

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Eligibility

RCFL Management Trainee Recruitment 2026 के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 1 February 2026 तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा की सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

  • प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता संबंधित डिसिप्लिन (विषय) के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
  • आधिकारिक अधिसूचना में प्रत्येक पद के लिए मान्य 4 वर्षीय नियमित डिग्री, डिप्लोमा के बाद 3 वर्षीय डिग्री अथवा ड्यूल/इंटीग्रेटेड डिग्री सहित सभी स्वीकार्य डिग्री संयोजनों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
  • उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य जांच लें।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: Selection Process

RCFL Management Trainee Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा हिंदी (राजभाषा) एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन भोपाल, दिल्ली/दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई/नवी मुंबई/ठाणे (एमएमआर क्षेत्र) तथा नागपुर सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से (Provisionally) पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: How To Apply

  • RCFL Management Trainee Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले RCF Ltd. की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाएं।
  • “Recruitment” या “Apply Online” सेक्शन में जाकर Management Trainee 2026 (Advt. No. 16022026) के लिंक पर क्लिक करें।
  • “Click here for New Registration” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि मूल जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें, संबंधित डिसिप्लिन का चयन करें तथा फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा (Hand-written Declaration) और आवश्यक दस्तावेज़ों की PDF (अधिकतम 500 KB) अपलोड करें।
  • यदि आपकी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क लागू है, तो ₹1000 का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए E-Receipt तथा Application Confirmation Page का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here

Conclusion

आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी त्रुटि के पूरी की जा सके। RCFL मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 इंजीनियरिंग, केमिकल, फाइनेंस, मानव संसाधन और अन्य संबंधित क्षेत्रों के युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।




Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram