KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: 1500+ Vacancy, Apply online by July 24, Check Full Detail

Photo of author

Poonam Dubey

Last Updates: June 26, 2026

share Share

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: 1500+ Vacancy, Apply online by July 24, Check Full Detail

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: Karnataka State Police (KSP) ने Armed Police Constable (Civil/DIAR) के 1600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए दो आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी की हैं। इस भर्ती अभियान के तहत जनरल कर्नाटक क्षेत्र में 1421 पद तथा कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में 179 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती उन पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी नौकरी का अवसर है जिन्होंने PUC (कक्षा 12वीं) उत्तीर्ण की है और कर्नाटक पुलिस विभाग में सेवा करने की इच्छा रखते हैं। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 June 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 July 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन केवल कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) के आधिकारिक पोर्टल cetonline.karnataka.gov.in/kea के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: Overview

DepartmentKarnataka State Police (KSP)
PostArmed Police Constable – Civil/DIAR
Vacancy1600 
GenderMale only
QualificationPUC (Class 12) or equivalent
Mode Of ApplicationOnline
Official Websitecetonline.karnataka.gov.in/kea / ksp.karnataka.gov.in
Application Start From22 June 2026
Last Date22 July 2026
Selection ProcessWritten Test+ PST + PET + Medical Exam  

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out19 June 2026
Application Start From22 June 2026
Last Date22 July 2026
Fee Payment Last Date24 July 2026
Written Exam6 September 2026
Mandatory Kannada Language TestNotify Later
PST /PET /Medical ExamNotify Later

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: Age Limit

  • KSP Armed Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अधिकतम आयु सीमा विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
  • कर्नाटक सरकार द्वारा जारी GO No. 262/2025 दिनांक 29 जनवरी 2026 के तहत अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त 5 वर्ष की विशेष छूट प्रदान की गई है।
  • इसलिए पात्र उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आयु सीमा और उपलब्ध आयु छूट का लाभ लेकर इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं।

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: Application Fee

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान 24 July 2026 की अंतिम तिथि से पहले करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए शुल्क भुगतान से पहले आवेदन विवरण की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

CategoryApplication Fee
General/OBC₹750/-
SC/ST/Category-1 /Ex-Servicemen₹500/-

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: Qualification

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास पीयूसी (PUC) या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। भर्ती अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं:

  • CBSE, ICSE तथा अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्डों की 12वीं कक्षा (Class 12) परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) से प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
  • ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 2 वर्षीय आईटीसी (ITC) / डिप्लोमा (NVBT) पाठ्यक्रम एक भाषा और एक शैक्षणिक विषय के साथ NIOS के माध्यम से पूरा किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रत्यक्ष भर्ती एवं अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Recruitment) के लिए PUC के समकक्ष माना जाएगा।

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: Selection Process

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अगले चरण में जाने के लिए प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और सहनशक्ति परीक्षण (ET) केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे। इन चरणों के लिए कोई अंक निर्धारित नहीं किए गए हैं। उम्मीदवारों को केवल निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • Written Examination (Offline – OMR-based)
  • Physical Standard Test (PST)
  • Physical Endurance Test (PET)
  • Medical Examination
  • Final Merit List and Appointment

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026: How To Apply

  • KSP Armed Police Constable Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea/ पर जाएं।
  • “KSP Armed Police Constable 2026” भर्ती के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें।
  • आवेदन पत्र में सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं आरक्षण श्रेणी से संबंधित विवरण सही-सही भरें।
  • हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसकी एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। साथ ही शुल्क भुगतान रसीद/चालान को चयन प्रक्रिया पूरी होने तक संभालकर रखें।
  • प्रत्येक उम्मीदवार को प्रत्येक डिवीजन के लिए केवल एक ही आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति होगी।

Important Link

Apply LinkClick Here
Official NotificationGeneral Karnataka | Kalyana Karnataka

Conclusion

KSP Armed Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सभी अधिसूचनाओं और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। आवेदन पत्र में दी गई किसी भी गलत, भ्रामक या असत्य जानकारी के पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है तथा उसके विरुद्ध कानूनी या आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है। आवेदन के दौरान दर्ज किया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भविष्य में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी सूचनाओं, संदेशों और पत्राचार के लिए उपयोग किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी सही एवं सक्रिय संपर्क विवरण प्रदान करें, क्योंकि आवेदन जमा होने के बाद इनमें किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment

Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram