Union Public Service Commission (UPSC) वर्ष 2026 के लिए ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 450 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के पास B.Pharma, B.Tech/B.E, LLB या M.Sc जैसी निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 June 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 July 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026: Overview
| Department | Union Public Service Commission (UPSC) |
| Post | Drug Inspector, Assistant Engineer and More Posts |
| Vacancy | 450 |
| Application Starts From | 25 June 2026 |
| Last Date | 17 July 2026 |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | upsc.gov.in /upsconline.nic.in |
| Selection Process | Recruitment Test (RT) / Interview (varies by post) |
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026: Important Dates
| Notification Out | 25 June 2026 |
| Application Starts From | 25 June 2026 |
| Last Date | 17 July 2026 |
| Eligibility Determination Date | 17 July 2026 |
| Interview / RT Date | To be intimated separately by UPSC |
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026: Application Fee
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है। वहीं सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूर्ण छूट प्रदान की गई है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से वीज़ा, मास्टर या रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई तथा किसी भी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके कर सकते हैं।
| Category | Application Fee |
| General / OBC / EWS (Male candidates) | ₹25 |
| Female Candidates (All Categories) | Nil (Exempted) |
| SC / ST (Male) | Nil (Exempted) |
| Persons with Benchmark Disability – PwBD (All) | Nil (Exempted) |
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026: Age Limit
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026 के तहत विभिन्न पदों के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु में छूट की बात करें तो बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। हालांकि, किसी भी स्थिति में PwBD उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और केंद्र सरकार के कर्मचारी (Central Government Servants) भी केंद्र सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार आयु में छूट के पात्र होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पद और श्रेणी के अनुसार विस्तृत आयु सीमा एवं छूट संबंधी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांच लें।
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026: Eligibility
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026 के तहत विभिन्न पदों के लिए पात्रता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, क्योंकि यह भर्ती अभियान इंजीनियरिंग, विधि, चिकित्सा, प्रशासन तथा अन्य तकनीकी एवं विशेषज्ञ पदों को शामिल करता है। इसलिए प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें भिन्न हो सकती हैं। सभी आवेदकों का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव तथा अन्य पात्रता संबंधी सभी शर्तों का निर्धारण ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 July 2026 को आधार मानकर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की विस्तृत पात्रता शर्तों को आधिकारिक अधिसूचना में ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026: Selection Process
- Online Application Submission: उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई 2026 तक upsconline.nic.in पर जमा करना होगा।
- Shortlisting: यूपीएससी ऑनलाइन आवेदन में उम्मीदवारों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग करेगा। गलत या भ्रामक जानकारी देने पर कंप्यूटर आधारित शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के दौरान आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
- Recruitment Test (RT)/ (CRT) if applicable: जिन पदों के लिए आवेदन संख्या अधिक होती है, उनके लिए यूपीएससी साक्षात्कार से पहले भर्ती परीक्षा (RT) या संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRT) आयोजित कर सकता है। यह परीक्षा सामान्यतः अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर, रांची और विशाखापट्टनम केंद्रों पर आयोजित की जाती है।
- Interview: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी तथा सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।
- Appointment: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को संबंधित मंत्रालय/विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी उम्मीदवारों को यूपीएससी द्वारा प्रारंभिक वेतन में उच्च स्तर का लाभ भी प्रदान किया जा सकता है।
Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026: How To Apply
- Union Public Service Commission (UPSC) Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए UPSC के ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल upsconline.nic.in/ora/ पर जाएं
- यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो अपना प्रोफाइल बनाकर रजिस्ट्रेशन करें। यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) प्रोफाइल बनाने के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (Voter ID), पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य किसी सरकारी फोटो पहचान पत्र को तैयार रखें।
- अपने लॉगिन विवरण (क्रेडेंशियल्स) का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें। विज्ञापन संख्या 07/2026 का चयन करें और जिस पद/रिक्ति संख्या के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें।
- आवेदन पत्र में अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और व्यावसायिक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें। सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही हो, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन कंप्यूटर आधारित जांच में निरस्त किया जा सकता है और आयोग द्वारा भविष्य की भर्तियों से वंचित भी किया जा सकता है।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र अपलोड करें, जैसे – जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण-पत्र, अनाथ प्रमाण-पत्र, खेल प्रमाण-पत्र, परियोजना प्रभावित या भूकंप प्रभावित प्रमाण-पत्र आदि (यदि लागू हो)।
- आवेदन शुल्क ₹25 का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। शुल्क का भुगतान Visa, Master, RuPay क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। महिला, SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्राप्त है।
- आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और अंतिम रूप से आवेदन जमा करें। ध्यान दें कि आवेदन जमा होने के बाद उसे वापस लेने (Withdrawal) की अनुमति नहीं होगी।
- अंतिम रूप से जमा किए गए Online Recruitment Application का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- आवेदन पत्र में अपना सही एवं सक्रिय ई-मेल पता अवश्य दर्ज करें। यूपीएससी द्वारा साक्षात्कार कार्यक्रम सहित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं और पत्राचार केवल इसी ई-मेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी के साथ सभी मूल दस्तावेज तथा उनकी स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां अनिवार्य रूप से साथ लानी होंगी। यदि कोई उम्मीदवार साक्षात्कार के समय आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









