PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026: Punjab Subordinate Services Selection Board (PSSSB) ने तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय, पंजाब (आईटीआई विंग) के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में 681 क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर पदों पर सीधी भर्ती के लिए Official Notification जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को पंजाब के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में नियुक्ति का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 July 2026 से PSSSB के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ट्रेड के अनुसार निर्धारित सभी शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य जांच लें। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026: Overview
| Department | Subordinate Services Selection Board, Punjab (SSSB/PSSSB) |
| Post | Craft Instructor (Various Trades) |
| Vacancy | 681 |
| Recruitment Type | Direct Recruitment |
| Application Starts From | 10 July 2026 |
| Last Date | To Be Notified |
| Mode Of Application | Online |
| Official Website | sssb.punjab.gov.in |
| Age Limit | 18 To 37 Years |
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026: Important Dates
| Notification Out | 7 July 2026 |
| Application Starts From | 10 July 2026 |
| Last Date | Notify Soon |
| Fee Submission Last Date | Notify Soon |
| Written Exam | Updated Soon |
| Age Limit As On | 1 January 2026 |
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026: Application Fee
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन तभी सफल माना जाएगा जब निर्धारित शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या अन्य उपलब्ध डिजिटल पेमेंट गेटवे का उपयोग किया जा सकता है।
- सामान्य (General) वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹1000 आवेदन शुल्क जमा करना होगा,
- जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है।
- अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क पंजाब सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार लागू होगा।
- सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026: Age Limit
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 January 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आयु संबंधी पात्रता की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य कर लेनी चाहिए।
- सामान्य (General/Open) वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
- वहीं, पंजाब सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अन्य आरक्षित श्रेणियों तथा पात्र सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026: Vacancy Detail
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में 681 क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, अभी तक ट्रेड वार रिक्तियों का विस्तृत विवरण जारी नहीं किया गया है। बोर्ड द्वारा विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रत्येक ट्रेड के अनुसार पदों का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित ट्रेड में आवेदन कर सकेंगे।
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026: Qualification
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपनी ट्रेड के अनुसार निर्धारित पात्रता की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य कर लें।
- उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए तथा डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
- या अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट – NTC) के साथ क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग कोर्स (CITC) की योग्यता होनी चाहिए और इसके साथ औद्योगिक क्षेत्र या शिक्षण कार्य में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026: Selection Process
- Written Examination: पात्र उम्मीदवारों को Objective Type प्रतियोगी लिखित परीक्षा में शामिल होकर निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।
- Document Verification: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उनके मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, अनुभव प्रमाणपत्र तथा संबंधित ट्रेड से जुड़े दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- Medical Examination: दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षण पास करना होगा। मेडिकल परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अंतिम नियुक्ति के लिए पात्र माना जाएगा।
PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026: How To Apply
- PSSSB Craft Instructor Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- Craft Instructor Recruitment 2026 (Advt. No. 03/2026) के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपनी मूल जानकारी दर्ज करके नया पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
- लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Important Link
| Apply Link | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
Conclusion
तकनीकी और औद्योगिक प्रशिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। 681 पदों पर होने वाली इस भर्ती के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को पंजाब के आईटीआई संस्थानों में सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने के बाद समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।









